Showing posts with label Dr. Kumar Vishwas Political views. Show all posts
Showing posts with label Dr. Kumar Vishwas Political views. Show all posts

Wednesday, 13 November 2013

Dr. Kumar Vishwas Political views

Dont vote for AAP because AAP betrayed ANNA.Just watch n confirm
धर्मनिरपेक्ष काँग्रेस,राष्ट्रवादी भाजपा,लोहियावादी-जयप्रकाश पंथी और शेष विशेष सभी राजनेताओं,सभी दलों ने जिन आदरणीय अन्ना हज़ारे जी को इतना सम्मान दिया AAP और केजरीवाल ने उन्ही पूज्य अन्ना जी को धोखा दिया ! आभार तान्या तँवर हमारी आँखें खोलने के लिए ! इस विडिओ को सब ज़रूर देखिये और खूब शेयर कीजिये ताकि देश के असली धोखेबाज़ और आन्दोलन के असली हत्यारे सब के सामने बेनक़ाब हो सके ! अन्यथा हवलदार शिंदे की बात सच हो जायेगी कि "इस देश के लोग कुछ दिन बाद सब भूल जाते हैं,बोफोर्स भूल गए ये सब भी भूल जायेंगे" ! इस बार भूलना नहीं ४ दिसंबर तक याद रखना अन्ना को धोखा देने वालों और आंदोलन के हत्यारों को और बटन दबा कर इन्हे इनकी औकात दिखा देना ! जय हिन्द !





Original Post : https://www.facebook.com/KumarVishwas

Tuesday, 12 November 2013

Dr. Kumar Vishwas Political views

हर आपदा के समय दिल खोल कर मातृभूमि के परित्राण के लिए दान देने वाले, रोज़गार के लिए सागर पार गए ,भारत के बेटों ने इस बार "भ्रष्टाचार-मुक्त" भारत की लड़ाई में अगर कुछ दान दे दिया तॊ पूर्व हैड-कांस्टेबल वर्त्तमान गृह-मंत्री को राष्ट्रीय-खतरा दीखने लगा ! 64000 लोगों द्वारा कुल 19 करोड़,जिसमे कुल ५ करोड़ ४२०० से अधिक भारतीय पासपोर्ट धारक अप्रवासी साथियों का है, के हिसाब को वैबसाइट पर न देखने वाले मीडिया में आ कर चिल्ला रहे हैं ,आसन्न हार को सामने देख कर ! खुली चुनौती सरकार को कि 48 घंटे में जाँच कराये अपनी सारी एजेंसिस लगा कर ! पर ज़रा अपनी पार्टी के 2500 करोड़ और बीजेपी के 1500 करोड़ में जो 83% से ज्यादा अज्ञात दानदाताओं से मिले हैं उनके नाम भी तो देश को बताओ ! जब SC बार बार कह रहा है तॊ क्यूँ RTI से बाहर हो सारे दल ? आईने को दोष मत दो हुकमरानो , धूल तुम्हारे चेहरे पर है ,उसे साफ़ करो पहले !
"लहर की प्यास पर पहरे बिठाये जाते हैं,
समन्दरों की तलाशी कोई नहीं लेता ?"






Original Post : https://www.facebook.com/KumarVishwas

Friday, 1 November 2013

Dr. Kumar Vishwas Political views

मुझे दुःख है, कि युवाओं और श्रोताओं के बीच कवि सम्मलेन जनित लोकप्रियता को भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई में लगा देने के मेरे प्रयास को बार-बार जनता में धूमिल करने की कोशिश कर रहे उन सब पार्टी-पिट्ठुओं को भी इस घोषणा से दुःख हुआ होगा, जो पिछले डेढ़ साल से ये कह रहे थे कि इन्हें मंत्री बनना है, इन्हें विधायक बनना है, चुनाव लड़ने की या नोट कमाने की लालसा आ गई है। मेरा मानना है, कि इस देश में बिना मीडिया के दिखाए, बिना इन अख़बारों में छपे भी मैं करोड़ों लोगों के मोबाईल में और दिलों में 'कोई दीवाना कहता है' बन कर धड़कता था, और जितना प्यार मुझे और मेरी शायरी को मिला है, ये भी यकीन के साथ कह सकता हूँ, कि पृथ्वी छोड़ जाने के सौ साल बाद भी एयर-स्पेस टैक्सी में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे किसी नवोदित भारतीय युवा वैज्ञानिक को यही गुनगुनाता हुआ देख रहा होऊँगा, क्योंकि "बाबर-अकबर मिट जाते हैं, कबीर सदा रह जाता है।"
इनके लाल-किले और उन पर जमी हुई दम्भ की घास इन्हें मुबारक, और मेरे अंदर से उठता कविता का अनहद नाद मुझे मुबारक! बाकी, इस वीडिओ में… 




Original Post : https://www.facebook.com/KumarVishwas